यूक्रेन ने ढेर कीं 11 रूसी क्रूज मिसाइलें, 19 ड्रोन भी मार गिराए | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

यूक्रेन ने ढेर कीं 11 रूसी क्रूज मिसाइलें, 19 ड्रोन भी मार गिराए

Date : 25-Sep-2023

 कीव, 25 सितंबर । यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद दोनों ओर से जोरदार युद्ध चल रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के हमले तेज हो रहे हैं और यूक्रेनी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया है कि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में रूस द्वारा लॉन्च किए गए 12 क्रूज मिसाइलों में से 11 मिसाइलों को ढेर कर दिया। साथ ही, रूस द्वारा लॉन्च किए गए 19 ड्रोनों को भी मार गिराया।

यूक्रेन की वायु सेना ने रूसी हमले का जबर्दस्त प्रतिरोध करने की जानकारी देते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन पर दो जहाज रोधी मिसाइलों से भी हमला किया। दावा किया गया कि रूस ने यूक्रेन में डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर पर हमला किया था। डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर पर हुए इस रूसी हमले में 13 लोग घायल हो गए थे, जिसमें से एक को मलबे के नीचे से निकाला गया है। साथ ही रूस ने खेरसॉन और ज़ापोरिज़िया क्षेत्रों में हमला कर तीन नागरिकों को मार डाला। रूस ने कहा है कि रूसी सेनाओं ने तुला के ऊपर भी ड्रोन गिराए हैं।

इस बीच यूक्रेनी सेना की सक्रियता बढ़ी है। वर्बोव में यूक्रेनी सेनाओं ने एक बार फिर आधे शहर पर कब्जा कर लिया है। डोनेट्स्क क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यूक्रेन का दावा है कि रूसी सेना यूक्रेनी बच्चों को जबरन निर्वासित कर रूस का हिस्सा बना रही है। वैसे अमेरिका की ओर से यूक्रेन को मदद का सिलसिला जारी है। अब अमेरिका ने यूक्रेन को नई सुरक्षा सहायता के तहत 12.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण देने की घोषणा की है। ईसाई धर्मगुरु पोप ने युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेनवासियों को शहीद की संज्ञा दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement