यूक्रेन का दावा, हमले में रूस के काला सागर बेड़े के कमांडर विक्टर सोकोलोव समेत 34 अधिकारी ढेर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

यूक्रेन का दावा, हमले में रूस के काला सागर बेड़े के कमांडर विक्टर सोकोलोव समेत 34 अधिकारी ढेर

Date : 26-Sep-2023

 कीव, 26 सितंबर । यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में हमला कर 34 अधिकारियों को ढेर कर दिया। इनमें मुख्यालय के कमांडर एडमिरल विक्टर सोकोलोव भी शामिल हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में यूक्रेन की सेना के इस दावे को प्रमुखता दी गई है। रिपोर्ट्स में यूक्रेन के दावे की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।

यूक्रेन की सेना की तरफ से सोमवार को कहा गया है कि उसने पिछले सप्ताह एक मिसाइल हमले में रूस के काला सागर बेड़े के कमांडर और 33 अन्य अधिकारियों को मार डाला। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह नुकसान पिछले साल बेड़े के प्रमुख जहाज के डूबने के बाद से रूसी नौसेना के लिए सबसे अधिक नुकसानदेह होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में साफ किया गया है कि यूक्रेन के दावे पर मॉस्को के रक्षा मंत्रालय से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है। साथ ही यूक्रेन के दावे को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है। काला सागर बेड़े के कमांडर विक्टर सोकोलोव मास्को की नौसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं।

यूक्रेन के विशेष अभियान बलों ने कहा कि शुक्रवार को मिसाइल से क्रीमिया के सेवस्तोपोल शहर में बेड़े के मुख्यालय पर हमला किया गया। उस वक्त वहां रूस के सैन्य अधिकारी बैठक कर रहे थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement