हांगकांग में मीडिया स्वतंत्रता को लेकर संयुक्त राष्ट्र में होने वाले कार्यक्रम से भड़का चीन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

हांगकांग में मीडिया स्वतंत्रता को लेकर संयुक्त राष्ट्र में होने वाले कार्यक्रम से भड़का चीन

Date : 27-Sep-2023

 जेनेवा, 27 सितंबर । संयुक्त राष्ट्र में हांगकांग में मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर होने वाले एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर चीन ने नाराजगी व्यक्त की है। इस पर चीन ने कई देशों पर कार्यक्रम को बायकॉट करने के लिए दबाव बना रहा है। मालूम हो कि ये कार्यक्रम ब्रिटिश आयोजित कर रहा है।



बता दें कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की पांच सप्ताह की बैठक के दौरान बुधवार को 'हांगकांग में मीडिया की स्वतंत्रता' को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिमी लाई के बेटे सेबेस्टियन लाई भी वक्ता के तौर पर शामिल हो रहे हैं। जिमी लाई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और राजद्रोह से संबंधित आरोपों में हांगकांग की जेल में बंद है।



चीन ने इसे लेकर अपने राजनयिकों को एडवाइजरी जारी किया है। चीन ने राजनयिकों से इस तरह के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से मना किया है। चीन द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि हांग कांग, चीन का आंतरिक मुद्दा है और इसमें बाहरी हस्तक्षेप नहीं चाहिए।



चीन के दबाव के बावजूद करीब 22 देशों ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की पु्ष्टि की है। इन देशों में अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी इन देशों में शामिल हैं। इस संबंध में जिनेवा में चीनी मिशन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।



वहीं, ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ने कहा कि वह हांगकांग अधिकारों और स्वतंत्रता को लेकर आवाज उठाता रहेगा, क्योंकि हमारा उद्देश्य हांगकांग की स्वायत्तता की गारंटी देना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement