दुनिया भर में किरकिरी के बाद नाजी सैनिक की प्रशंसा के लिए ट्रूडो ने माफी मांगी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

दुनिया भर में किरकिरी के बाद नाजी सैनिक की प्रशंसा के लिए ट्रूडो ने माफी मांगी

Date : 28-Sep-2023

 ओट्टावा, 28 सितंबर  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने नाजी सैनिक की प्रशंसा के लिए बुधवार को संसद में माफी मांगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जो कुछ हुआ उसके लिए बिना शर्त माफी मांगना चाहता हूं। वहां मौजूद हम सभी लोगों के लिए अनजाने में इस व्यक्ति को पहचानने में बड़ी गलती हुई।

गौरतलब है कि हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर एंथोनी रोटा ने पिछले शुक्रवार को सदन में यारोस्लाव हंका को नायक करार दिया था। हालांकि मंगलवार को स्पीकर रोटा ने यह कहते हुए सदन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया कि पूरे मामले के लिए वह पूरी तरह जिम्मेदार हैं। दरअसल, पोलिश मूल का यूक्रेनी हुंका (98) ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की युनिट में सेवाएं दी थी और बाद में वह कनाडा चले गए।

इस पूरे प्रकरण को लेकर जस्टिन ट्रूडो सरकार की भारी किरकिरी हुई। क्रेमलिन ने कहा था कि पूरी कनाडाई संसद को सार्वजनिक रूप से नाजीवाद की निंदा करनी चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement