संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोलीं रुचिरा कंबोज, भारत हमेशा अफगानों के समर्थन में आवाज उठाता रहेगा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोलीं रुचिरा कंबोज, भारत हमेशा अफगानों के समर्थन में आवाज उठाता रहेगा

Date : 28-Sep-2023

 न्यूयॉर्क, 28 सितंबर । भारत ने अफगानिस्तान में शांति, स्थायित्व और मानवीय समर्थन को लेकर अपना दृढ़ संकल्प फिर दोहराया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत अफगानों के समर्थन में अपनी आवाज उठाता रहेगा।

अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ब्रीफिंग में रुचिरा कंबोज ने बुधवार को अफगानिस्तान के लोगों के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का हवाला देते हुए प्रकाश डाला।

भारत के स्थायी मिशन की ओर से एक्स पर डाले पोस्ट में कहा गया कि स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा ने कहा, ''भारत की अफगानिस्तान को लेकर प्रतिबद्धता संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के सहयोग से शैक्षिक छात्रवृत्ति से झलकती है।''

रुचिरा ने अपने संबोधन में कहा कि अफगानिस्तान हमारा स्थायी पड़ोसी और यहां लोग के हमारे मित्र हैं। अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व लौटने में भारत सीधे हितधारक है। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के प्रति भारत का सामूहिक दृष्टिकोण सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2593 में व्यक्त किया गया है, जिसे काबुल के पतन और उसके बाद तालिबान के कब्जे के बाद 30 अगस्त, 2021 को अपनाया गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement