भारत में अफगानिस्तान दूतावास ने बंद की अपनी गतिविधियां, भारत सरकार प्रमाणिकता की जांच में | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

भारत में अफगानिस्तान दूतावास ने बंद की अपनी गतिविधियां, भारत सरकार प्रमाणिकता की जांच में

Date : 29-Sep-2023

 भारत में अफगानिस्तान दूतावास ने कथित तौर पर सूचित किया है कि वह यहां पर अपनी गतिविधियां बंद कर रहा है और भारत सरकार इसकी प्रमाणिकता की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया है कि यह पिछले कई महीनों से राजदूत के भारत से बाहर रहने और कथित तौर पर शरण प्राप्त करने के बाद राजनयिकों के तीसरे देशों में जाने के साथ-साथ दूतावास कर्मियों के बीच अंदरूनी कलह की खबरों के संदर्भ में है। सूत्रों ने कहा है कि इस खबर की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

 

अफगानिस्‍तान दूतावास में फरीद ममुंदजे राजदूत थे और ऐसा कहा जा रहा है कि वे इस समय लंदन में हैं। श्री मुमंदजे को अफगानिस्‍तान की पिछली अशरफ गनी सरकार ने नियुक्‍त किया था और अगस्‍त 2021 में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद भी वे राजदूत के रूप में काम कर रहे थे। अफगानिस्‍तान के दूतावास ने इस बारे में तत्‍काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement