रूस अपनी संप्रभुता और आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा कर रहा : पुतिन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

रूस अपनी संप्रभुता और आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा कर रहा : पुतिन

Date : 02-Oct-2023

 मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि रूस अपनी संप्रभुता और आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा कर रहा है। उन्होंने यह बात यूक्रेन के इलाक़ों को रूस में मिलाए जाने के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक वीडियो संदेश में कही। श्री पुतिन ने कहा कि रूस में मिलाए गए यूक्रेनी इलाक़ों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पूरा ध्यान रखते हुए ही यूक्रेन के इलाक़ों का रूस में विलय किया गया है।

श्री पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन के दोनेत्स्क, लुहांस्क और ज़ोपोरिज़िया और खेरसॉन इलाक़ों ने इस महीने के शुरू में, एक बार फिर इच्छा व्यक्त की थी कि उन्हें स्थानीय चुनावों में शामिल किया जाए। रूस ने चुनाव के लिए इन इलाक़ों में अधिकारियों की नियुक्ति भी की थी। संयुक्त राष्ट्र और यूक्रेन के मित्र देशों ने इसकी निन्दा की थी।   


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement