मालदीव में विपक्षी पीपीएम पीएनसी गठबंधन के डाक्‍टर मोहम्मद मुइज़्ज़ु ने जीत लिया राष्‍ट्रपति चुनाव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

मालदीव में विपक्षी पीपीएम पीएनसी गठबंधन के डाक्‍टर मोहम्मद मुइज़्ज़ु ने जीत लिया राष्‍ट्रपति चुनाव

Date : 02-Oct-2023

 मालदीव । मालदीव में, विपक्षी पीपीएम पीएनसी गठबंधन के डाक्‍टर मोहम्मद मुइज़्ज़ु ने राष्‍ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तात्‍कालिक परिणामों के अनुसार, डा0 मुइज़्ज़ु को 53 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्‍त हुए हैं। मालदीव के कानून के अनुसार, उम्‍मीदवार को विजयी होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत मत प्राप्‍त होना आवश्‍यक है।

स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 570 मत केन्‍द्रों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में 86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो पहले चरण में 78 प्रतिशत था। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement