संयुक्त राष्ट्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा से हर भारतवासी को गर्व, भारत के स्थायी मिशन ने साझा की तस्वीर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

संयुक्त राष्ट्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा से हर भारतवासी को गर्व, भारत के स्थायी मिशन ने साझा की तस्वीर

Date : 03-Oct-2023

 न्यूयॉर्क, 03 अक्टूबर  दुनिया को अहिंसा का संदेश देनेवाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जयंती को देश और दुनिया में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यहां राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा देखकर हर भारतीय को गर्व है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पुरानी तस्वीर भी साझा की जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष साबा कोरोसी और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ दिखाया गया है। भारत के स्थायी मिशन ने अपने पोस्ट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को देखकर सभी भारतवासियों को गर्व होता है।



उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया था। इस दौरान दोनों के साथ रुचिरा कंबोज और साबा कोरोसी भी शामिल हुए थे। वहीं, प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement