चीन को खुफिया जानकारी देने के लिए लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता को अमेरिका ने दोषी ठहराया | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

International

चीन को खुफिया जानकारी देने के लिए लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता को अमेरिका ने दोषी ठहराया

Date : 07-Aug-2024

 
न्यूयॉर्क, 7 अगस्त ।
चीन सरकार को खुफिया जानकारी देने के आरोप में अमेरिका ने चीनी अमेरिकी नागरिक को दोषी ठहराया है।

अमेरिका में मंगलवार को एक चीनी अमेरिकी व्यक्ति को लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता होने के अपने दर्जे का इस्तेमाल कर असंतुष्टों की जानकारी जुटाने और उसे चीन सरकार को देने के आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया। न्यूयॉर्क में एक संघीय न्यायाधीश ने शुजुन वांग के मामले में फैसला सुनाया। वांग ने शहर में एक लोकतंत्र समर्थक समूह की स्थापना में मदद की थी।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि चीन की मुख्य खुफिया एजेंसी के इशारे पर वांग एक दशक से अधिक समय तक दोहरा जीवन जी रहा था।

वांग 1994 में एक चीनी विश्वविद्यालय में पढ़ाने के बाद न्यूयॉर्क आए थे और बाद में अमेरिकी नागरिक बन गए।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement