रूस की जासूस माने जाने वाली व्हेल नार्वे की जलसीमा में मृत मिली | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

रूस की जासूस माने जाने वाली व्हेल नार्वे की जलसीमा में मृत मिली

Date : 02-Sep-2024

 हेलसिंकी, 2 सितंबर । रूस की जासूस माने जाने वाली व्हेल नार्वे की जलसीमा में मृत मिली है। पहली बार रूसी जलक्षेत्र के पास नॉर्वे में उपकरण के साथ ‘‘ह्वाल्डिमिर’’ नामक सफेद बेलुगा व्हेल को देखा गया था। ऐसा माना जाता था कि वह रूस की जासूस थी।

नॉर्वे के सरकारी प्रसारक एनआरके ने बताया कि व्हेल का शव शनिवार को दक्षिणी नॉर्वे के रिसाविका खाड़ी में मछली पकड़ रहे पिता और पुत्र को बहता दिखा। इस व्हेल का नाम नार्वेयाई भाषा के शब्द ‘ह्वाल’ और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रथम नाम व्लादिमीर को मिलाकर रखा गया था। इस व्हेल के शव को क्रेन की मदद से पानी से बाहर निकाला गया और निकटवर्ती बंदरगाह पर ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ इसका परीक्षण करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement