जापान में गर्मी का रिकार्ड टूटा, पारा 40 पार, सानो में 41 डिग्री सेल्सियस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

जापान में गर्मी का रिकार्ड टूटा, पारा 40 पार, सानो में 41 डिग्री सेल्सियस

Date : 03-Sep-2024

 टोक्यो, 03 सितंबर । जापान में इस साल भी गर्मी का रिकार्ड टूट गया। 1991 से 2020 तक जून से अगस्त तक गर्मी की तीन माह की अवधि में इस साल औसत तापमान 1.76 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जापान टुडे अखबार ने देश की मौसम विज्ञान एजेंसी के आंकड़ों के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा है कि 1898 से अब तक के तुलनात्मक अध्ययन में 2023 में सर्वाधिक गर्मी पड़ी। इस साल भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने देश के औसत तापमान की गणना के लिए 15 अवलोकन बिंदुओं का उपयोग किया। इन बिंदुओं में उन शहरों को शामिल नहीं किया गया, जहां सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। जापान में 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान की गणना अत्यधिक गर्मी की श्रेणी की जाती है। इस साल राष्ट्रव्यापी अध्ययन में जून और अगस्त के बीच विभिन्न स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 29 जुलाई को तोचिगी प्रांत के सानो में पारा 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एजेंसी ने इस माह सितंबर में भी गर्मी से छुटकारा नहीं मिलने की संभावना जताई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement