बांग्लादेश में बस-ट्रक में टक्कर, तीन की मौत, 20 घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

बांग्लादेश में बस-ट्रक में टक्कर, तीन की मौत, 20 घायल

Date : 26-Sep-2024

 ढाका, 26 सितंबर । बांग्लादेश में मानिकगंज के शिबलया उपजिला में आज सुबह ढाका-अरिचा राजमार्ग पर एक मिनी बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, बोरोंगाइल राजमार्ग पुलिस के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुबह करीब 6:30 बजे कपड़ा मजदूरों को ले जा रही मिनी बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रक खाई में पलट गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।घायलों को इलाज के लिए शिबलया उपजिला स्वास्थ्य परिसर और मानिकगंज जिला अस्पताल ले जाया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement