भूटान नरेश के निमंत्रण पर थिंपू पहुंचे नेपाल के पूर्व राजपरिवार का भव्य स्वागत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

भूटान नरेश के निमंत्रण पर थिंपू पहुंचे नेपाल के पूर्व राजपरिवार का भव्य स्वागत

Date : 03-Oct-2024

 काठमांडू, 3 अक्टूबर । भूटान के राजा जिग्मे खेसर वांचुक के निमंत्रण पर थिम्पू पहुंचे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह और उनके परिवार का भव्य स्वागत किया गया। नेपाल के पूर्व राजा अपने परिवार के साथ चार दिन के भ्रमण पर भूटान पहुंचे हैं।

आज ही काठमांडू से भूटान के थिंपू पहुंचे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत के लिए भूटान राजपरिवार के सदस्य खुद विमानस्थल पर मौजूद रहे। सन 2006 में नेपाल से राजशाही के खात्मे के बाद से यह पहला मौका है, जब किसी देश के राजपरिवार ने नेपाल के राजपरिवार को औपचारिक भ्रमण पर आमंत्रित किया है।

नेपाल के पूर्व राजा के साथ उनकी पत्नी कोमल शाह, उनकी बहू हिमानी शाह और हिमानी की दोनों बेटियां भी इस यात्रा में शामिल हैं। नेपाल के पूर्व राजा की तरफ से इस भ्रमण को लेकर कुछ भी अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

सत्ता और शासन से बाहर होने के बाद ज्ञानेंद्र शाह अपने परिवार सहित निजी भ्रमण पर कभी भारत और कभी थाईलैंड जाते रहते हैं। भारत में पिछली बार हुए कुंभ मेले में भी उनको विशेष निमंत्रण दिया गया था। इसके अलावा हरिद्वार में एक बार योग गुरु स्वामी रामदेव के निमंत्रण पर वहां गए थे। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने भी पूर्व राजा ज्ञानेंद्र का परिवार पिछली बार लखनऊ गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement