ट्रम्प की रैली के निकट फर्जी दस्तावेजों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

ट्रम्प की रैली के निकट फर्जी दस्तावेजों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Date : 14-Oct-2024

अमेरिका में कल डोनाल्ड ट्रंप की कोचेला रैली स्थल के बाहर बंदूकों और फर्जी पास के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध को रैली स्थल से करीब एक मील दूर एक फर्जी प्रेस कार्ड, प्रवेश पास, एक भरी हुई बन्दूक और हैंडगन तथा उच्च क्षमता वाली मैगजीन के साथ पकड़ा गया।

 

संदिग्ध की पहचान लास वेगास के 49 वर्षीय निवासी वेम मिलर के रूप में हुई है। माना जाता है कि वह एक दक्षिणपंथी सरकार विरोधी संगठन का सदस्य है और ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था। ट्रंप की जान पर दो बार हमला हो चुका है और कोचेला रैली में ट्रंप बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से बोल रहे थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement