रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय फिल्मों की प्रशंसा की; भारत के साथ मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय फिल्मों की प्रशंसा की; भारत के साथ मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया

Date : 19-Oct-2024

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय फिल्मों की प्रशंसा की है और कहा है कि वे रूसी दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। अगले सप्ताह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले मॉस्को में विदेशी पत्रकारों से बात करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि रूस में भारतीय फिल्मों के वितरण को और बढ़ावा देने के लिए जल्द ही भारत के साथ चर्चा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि उनके पास एक विशेष टीवी चैनल है जिस पर चौबीसों घंटे भारतीय फिल्में दिखाई जाती हैं। श्री पुतिन ने दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया। सिनेमा के अलावा पुतिन ने फार्मास्यूटिकल्स समेत अन्य क्षेत्रों में सहयोग की ओर भी इशारा किया। प्रधानमंत्री मोदी कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार से रूस की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement