पाकिस्तानः आतंकवादियों से मुठभेड़ में 11 जवानों की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पाकिस्तानः आतंकवादियों से मुठभेड़ में 11 जवानों की मौत

Date : 20-Nov-2024

 पेशावर, 20 नवंबर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत बन्नू जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों से मोर्चा लेते समय सुरक्षाबलों के कम से कम 11 जवानों की जान चली गई।

डॉन समाचार पत्र में सूत्रों के हवाले से छपी खबर के अनुसार, मंगलवार को बन्नू के जानीखेल इलाके में माली खेल चौकी के पास एक आत्मघाती हमले में लगभग 11 जवानों की मौत हो गई, जबकि दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के पहुंचने के बाद घायलों और सैनिकों के शवों को निकाला गया।

पिछले महीने के अंत में इसी जिले के बक्का खेल इलाके में हुई गोलीबारी में सेना के मेजर समेत तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी में सप्ताहांत आतंकवादियों के साथ भीषण गोलीबारी में कम से कम आठ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement