पूर्वी इंग्लैंड के तट पर तेल टैंकर और मालवाहक जहाज की टक्कर में 32 लोग हताहत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पूर्वी इंग्लैंड के तट पर तेल टैंकर और मालवाहक जहाज की टक्कर में 32 लोग हताहत

Date : 11-Mar-2025

पूर्वी इंग्लैंड के तट पर एक तेल टैंकर और मालवाहक जहाज़ के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों जहाज़ों में आग लग गई। कम से कम 32 लोगों को तट पर लाया गया, लेकिन उनकी स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
ब्रिटेन की समुद्री और तटरक्षक एजेंसी ने बताया कि घटनास्थल पर कई जीवनरक्षक नौकाएं, एक तटरक्षक हेलीकॉप्टर, एक तटरक्षक विमान और अग्निशमन उपकरणों से लैस निकटवर्ती जहाज पहुंच गए हैं।

टक्कर के समय अमेरिकी ध्वज वाला टैंकर लंगर डाले खड़ा था, जबकि मालवाहक जहाज स्कॉटलैंड से नीदरलैंड की ओर जा रहा था। यह घटना लंदन से लगभग 250 किलोमीटर उत्तर में हल के तट पर हुई। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement