पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश

Date : 14-May-2025



इस्लामाबाद, 14 मई । भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए और आतंकवादियों के पोषक पाकिस्तान ने अब इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग एक अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया है। पाकिस्तान ने उस पर जासूसी करने का आरोप लगाया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 13 मई के इस आदेश को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लिखा, ''इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के साथ असंगत गतिविधियों में संलग्न होने के लिए अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।''


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement