नवजात शिशुओं के लिए दुनिया की पहली मलेरिया दवा को मिली मंजूरी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नवजात शिशुओं के लिए दुनिया की पहली मलेरिया दवा को मिली मंजूरी

Date : 08-Jul-2025


शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त दुनिया की पहली मलेरिया उपचार दवा को स्विस अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है। दवा निर्माता नोवार्टिस की यह नई दवा, जिसे कॉर्टेम कहा जाता है, मलेरिया से बचाव में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

मलेरिया से होने वाली अधिकांश मौतें पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में होती हैं, खासकर अफ्रीका में, जहां 2023 में पाँच लाख से अधिक मौतें मलेरिया से हुईं। अब तक शिशुओं का इलाज बड़े बच्चों के लिए बनाई गई दवा की कम खुराक से किया जाता था, जिससे ओवरडोज़ समेत कई जोखिम रहते थे।

मंजूरी मिलने के बाद, अफ्रीका में अगले कुछ हफ्तों में इस दवा का उत्पादन और वितरण शुरू होने की उम्मीद है, जो मलेरिया से लड़ाई में एक बड़ी सफलता होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement