मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम आठ दिवसीय भारत दौरे पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम आठ दिवसीय भारत दौरे पर

Date : 09-Sep-2025

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम आज से भारत की आठ दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। यह प्रधानमंत्री रामगुलाम की मौजूदा कार्यकाल में भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

इससे पहले वे मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने भारत आए थे।

अपनी इस यात्रा के दौरान डॉ. रामगुलाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

भारत प्रवास के दौरान वे मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति का भी दौरा करेंगे। मुंबई में वे एक व्यावसायिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement