नेपाल में विरोध-प्रदर्शन के दौरान मारे गए 72 लोगों के परिवारों को तत्काल राहत की घोषणा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल में विरोध-प्रदर्शन के दौरान मारे गए 72 लोगों के परिवारों को तत्काल राहत की घोषणा

Date : 15-Sep-2025

काठमांडू, 15 सितंबर । नव नियुक्त गृह और कानून मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने शीतल निवास में शपथ लेने के तुरंत बाद सोमवार को सिंह दरबार में पदभार संभाला।

कार्यभार संभालने के बाद मंत्री आर्यल ने 8 और 9 सितंबर को जेन जी विरोध-प्रदर्शन के दौरान मारे गए 72 लोगों के परिवारों को तत्काल राहत देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी शोक संतप्त परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। आर्यल ने यह भी घोषणा की कि पीड़ितों की याद में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुकाए जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement