प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति ट्रंप की शुभकामनाएं, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति ट्रंप की शुभकामनाएं, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

Date : 17-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन के अवसर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेलीफोन कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका के बीच मजबूत और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत को "सार्थक" बताया और कहा कि दोनों देश मिलकर अपनी साझा रणनीतिक प्राथमिकताओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में ट्रंप के प्रयासों का समर्थन भी दोहराया।

वहीं, ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर इस बातचीत को "शानदार" बताया और यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने में उनके प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

यह वार्ता दोनों नेताओं के बीच पुराने व्यक्तिगत संबंधों और विश्व मंच पर भारत-अमेरिका सहयोग की गहराई को रेखांकित करती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement