कोलंबो में भारतीय नौसेना प्रमुख की श्रीलंका के सैन्य नेतृत्व से उच्चस्तरीय बातचीत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

कोलंबो में भारतीय नौसेना प्रमुख की श्रीलंका के सैन्य नेतृत्व से उच्चस्तरीय बातचीत

Date : 23-Sep-2025

भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका के कोलंबो पहुँचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-श्रीलंका रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। कोलंबो पहुंचने के बाद उन्होंने श्रीलंका के सेना प्रमुखों और रक्षा सचिव से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण और क्षमता वृद्धि जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत की।

एडमिरल त्रिपाठी का श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भी मिलने का कार्यक्रम है, जहाँ रणनीतिक साझेदारी को और गहराने पर चर्चा होगी।

वह गैले डायलॉग 2025 के 12वें संस्करण को भी संबोधित करेंगे, जो कोलंबो में आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है। यह आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र की बदलती समुद्री रणनीतियों और सहयोग पर केंद्रित है। उनकी यह यात्रा भारत-श्रीलंका के बीच घनिष्ठ नौसैनिक संबंधों, संयुक्त अभ्यासों और क्षेत्रीय साझेदारी को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement