नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली की चुनाव पर पहली प्रतिक्रिया में हार का दर्द छलका | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली की चुनाव पर पहली प्रतिक्रिया में हार का दर्द छलका

Date : 12-Mar-2026

 काठमांडू, 12 मार्च । पूर्व प्रधानमंत्री तथा सीपीएन यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की चुनाव परिणाम के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। आज

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता के साथ अपने संबंध को और मजबूत बनाएगी।

ओली ने कहा, “इस बार के चुनाव में मुझे अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं हुआ। हमारी पार्टी भी अपेक्षित परिणाम नहीं ला सकी। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है और उस फैसले को स्वीकार करना मेरा और मेरी पार्टी का कर्तव्य है।"

उन्होंने कहा कि "हम जनता के बीच ही रहेंगे, जनता के लिए काम करते रहेंगे और विश्वास के इस संबंध को और मजबूत बनाते हुए आगे बढ़ेंगे। मत देने, साथ देने और विश्वास रखने वाले सभी लोगों को हृदय से धन्यवाद।”

झापा 5 निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन्द्र शाह से चुनाव में पराजित होने के बाद यह उनकी पहली प्रतिक्रिया है। नेपाल में वामपंथी दलों के इतिहास में यह पहली बार है जब यूएमएल पार्टी आम चुनाव में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं सका। यूएमएल को प्रत्यक्ष में सिर्फ 9 सीटे हासिल हुई। इसी तरह समानुपतिक में पार्टी को अब तक सबसे कम वोट 14.55 लाख वोट हासिल हुए।अब तक पार्टी को हमेशा ही 30 लाख से ऊपर ही वोट मिलता रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement