खाड़ी देशों में फंसे नेपाली नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विकल्पों पर विचार | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

खाड़ी देशों में फंसे नेपाली नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विकल्पों पर विचार

Date : 12-Mar-2026

 काठमांडू, 12 मार्च। खाड़ी देशों में फंसे नेपाली नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर नेपाल सरकार लगातार विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। नेपाल का विदेश मंत्रालय कूटनीतिक पहल तक के विकल्प पर विचार कर रहा है।


नेपाल के विदेश सचिव अमृत राई ने बताया कि उनके समन्वय में गठित आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम की बैठक आज भी जारी है। उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों से वापसी का इंतजार कर रहे पचास हजार नेपाली नागरिको की सुरक्षित वतन वापसी को लेकर योजना तैयार की जा रही है।

आज हुई बैठक में खाड़ी देशों के विमानस्थल पर ट्रांजिट के लिए फंसे नेपाली नागरिकों को प्राथमिकता में रख कर वापसी शुरू किए जाने के बाद इसको निरंतरता देने का फैसला किया गया। बुधवार रात को ही नेपाल एयरलाइंस का विशेष विमान भेजकर दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रांजिट में फंसे नेपाली नागरिकों का पहला जत्था आज सुबह काठमांडू पहुंचा है।

विदेश सचिव राई ने बताया कि अब नियमित रूप से विशेष विमान भेज कर नेपाली नागरिकों को वहां से सुरक्षित लाने का फैसला किया गया है। इसके लिए नेपाल एयरलाइंस का विमान उपयोग किया जाएगा। साथ ही नेपाल सरकार ने फ्लाई दुबई और एमिरेट्स एयर के विमानों को भी नेपाली नागरिकों के सुरक्षित वापसी के लिए किराए पर लेने के का फैसला किया गया है।

विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक खाड़ी देशों में रहे करीब 50 हजार नेपाली नागरिकों ने नेपाल वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है। सरकार इनकी सुरक्षा की प्राथमिकता को तय कर इनके वापसी की सभी संभावनाओं पर काम कर रही है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में नेपाली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक समन्वय और पहल जारी रखने, जरूरत पड़ने पर उड़ान संचालन की संभावना का अध्ययन करने तथा आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से नेपाल के कूटनीतिक मिशनों से संपर्क करने वालों को सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement