नेपाल सरकार माध्यमिक विद्यालय तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल सरकार माध्यमिक विद्यालय तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगी

Date : 11-May-2026

 काठमांडू, 11 मई। नेपाल सरकार ने घोषणा की है कि देशभर में माध्यमिक स्तर तक सभी छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षा लागू की जाएगी।

आगामी आर्थिक वर्ष के लिए सरकार की नीति और कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कहा कि सरकार की तरफ से माध्यमिक शिक्षा तक मुफ्त शिक्षा के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेगा।

सरकार ने सार्वजनिक शिक्षा में दीर्घकालीन निवेश करने तथा निजी शैक्षणिक संस्थानों को नियमन में लाकर उन्हें सेवा-आधारित शिक्षा की ओर उन्मुख करने की नीति भी घोषित की है।नीति और कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा को श्रम बाजार से जोड़ा जाएगा, जबकि सामुदायिक विद्यालयों में हाई-स्पीड इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षण प्रणाली की व्यवस्था की जाएगी।

सरकार ने यह भी कहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति, पदोन्नति और मूल्यांकन को योग्यता-आधारित बनाया जाएगा। इसके साथ ही “उत्कृष्ट शिक्षक कार्यक्रम” भी लागू किया जाएगा। सभी स्तरों के पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर शिक्षा को अधिक गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और रोजगारमुखी बनाने की योजना भी सरकार ने घोषित की है।

इस नीति का उद्देश्य बदलते समय के अनुरूप शिक्षण प्रणाली का आधुनिकीकरण करना और विद्यार्थियों के कौशल विकास को प्राथमिकता देना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement