लोकसभा में आज होगी महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

लोकसभा में आज होगी महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा

Date : 20-Sep-2023

 लोकसभा में आज महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी और इसे पारित किया जाएगा। विधेयक में लोकसभा और राज्‍य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। विधि और न्‍याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस बारे में भारत के संविधान में संशोधन के लिए 128वें संशोधन विधेयक-2023 पर सदन में बहस की शुरुआत करेंगे। विधेयक कल नये संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के पहले दिन पेश किया गया था। प्रस्‍तावित कानून को आधिकारिक रूप में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कहा जाएगा।

राज्‍यसभा में आज चन्‍द्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग सहित भारत की गरिमापूर्ण अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा होगी। सदन में दो विधेयक भी चर्चा और पारित किये जाने के लिए सूचीबद्ध हैं। इनमें निरसन और संशोधन विधेयक 2023 और डाकघर विधेयक 2023 शामिल हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement