महिलाओं ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किये जाने का स्‍वागत करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि कहा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

महिलाओं ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किये जाने का स्‍वागत करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि कहा

Date : 20-Sep-2023

 संसद में आईं महिला हस्तियों ने महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने की सराहना की हैं। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाला विधेयक को कल संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया गया। विधेयक को पेश किए जाने के अवसर पर कुछ सफल महिलाएं विशेष रूप से आमंत्रित थीं। अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसे देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने महिलाओं के लिए नए रास्ते खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम अब महिलाओं को सेना और वायु सेना जैसी अधिक सक्रिय भूमिकाओं में भी देखते हैं। इस दौरान संसद में मौजूद अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा कि यह एक बहुत ही प्रगतिशील विचार है क्योंकि यह विधेयक महिलाओं को समान अधिकार देगा और यह हमारे देश के लिए एक बड़ा कदम है। फैशन डिजाइनर रीना ढाका ने कहा कि यह देश की महिलाओं के लिए एक बड़ी जीत है क्योंकि महिलाओं का प्रतिनिधित्व राजनीति में बहुत ही कम था, जबकि वे हमारे देश और समाज में बराबर का हिस्सा हैं। उन्होंने विधेयक पेश करने के दौरान संसद में विशेष रूप से महिलाओं को आमंत्रित करने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को भी धन्यवाद दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement