मुंबई एयरपोर्ट पर 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद, विदेशी नागरिक गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

मुंबई एयरपोर्ट पर 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद, विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Date : 07-Nov-2022

 मुंबई , 07 नवंबर (हि.स.)। सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के साथ ही एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 18 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम को हेरोइन सहित विदेशी नागरिक के आने के बारे में सूचना मिली थी। इसी आधार पर सीबीआई की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी रखी। सोमवार को जैसे संदिग्ध विदेशी नागरिक मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा, सीबीआई की टीम ने उसके सामान की तलाशी ली। जिम्बाब्वे से इथियोपिया की यात्रा पर जा रहे जसिंकी आंद्रेजेज विस्लॉ के सामान में हेरोइन मिली। सीबीआई की टीम ने हेरोइन जब्त करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement