योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को हिमाचल में होंगी रैलियां | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को हिमाचल में होंगी रैलियां

Date : 07-Nov-2022

 -हिमाचल से वापस आकर मथुरा में महारास कार्यक्रम में होंगे शामिल

लखनऊ, 07 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव में लगातार कार्यक्रम लग रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी की मंगलवार को हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों चुनावी सभाएं होंगी। सोमवार को भी उनकी तीन सभाएं हुई हैं।

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार की सुबह नौ बजे लखनऊ में गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह हिमाचल के लिए रवाना होंगे। हिमाचल में कांगड़ा, कुल्लू और शिमला में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी की पिछले कई दिनों से हिमाचल में कार्यक्रम लग रहे हैं। देश भर में योगी के कार्यक्रमों की मांग रह रही है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक हिमाचल से लौटकर मुख्यमंत्री योगी मथुरा जाएंगे। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी की ओर से जवाहर बाग में आयोजित ‘महारास’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement