साल का आखिरी चंद्रग्रहण, मध्य प्रदेश में दिखेगा ग्रहण का मध्य भाग | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

साल का आखिरी चंद्रग्रहण, मध्य प्रदेश में दिखेगा ग्रहण का मध्य भाग

Date : 08-Nov-2022

भोपाल, 8 नवंबर (हि.स.)। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मंगलवार की शाम को लगेगा। इसका सूतक शुरू हो गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में चंद्र ग्रहण की शुरुआत और अंत का नजारा नहीं दिखेगा। बीच की स्थिति आने के बाद ही यह प्रदेश में नजर आएगा। ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे और इसके समाप्त होने पर साफ-सफाई के बाद ही मंदिर खुलेंगे।

 

 वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार मंगलवार को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण है। काफी हद तक यह दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना चंद्र उदय के पहले की है। मध्यप्रदेश में दोपहर दो बजकर 39 मिनट से शाम पौने चार बजे तक चंद्रगहण रहेगा। प्रदेश में सभी शहरों में लगभग समान समय पर नजर आएगा।

 

उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि भारत की पूर्व दिशा के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.38 बजे होगी और शाम को 4.23 से ईटानगर में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखने लगेगा। ग्रहण 6.19 बजे खत्म हो जाएगा। अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को होगा, जो आंशिक रहेगा।

 

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मयंक

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement