इतिहास के पन्नों में 24 सिंतबरः अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

इतिहास के पन्नों में 24 सिंतबरः अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग

Date : 23-Sep-2023

 देश-दुनिया के इतिहास में 24 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की अहम उपलब्धि के लिए भी जानी जाती है। दरअसल भारत ने 24 सितंबर, 2014 को अपने पहले ही प्रयास में अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करके बड़े कार्य को अंजाम दिया। मंगल पर पहुंचने के साथ भारत अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का पहला देश बन गया। एशिया के दो दिग्गज चीन और जापान को भारत ने पीछे छोड़ दिया, क्योंकि यह दोनों देश अपने पहले मंगल अभियान में सफल नहीं हो पाए थे।



महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1688ः फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1726ः ईस्ट इंडिया कंपनी को बंबई (मुंबई), कलकत्ता (कोलकाता) और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

1789ः अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।

1932ः डॉ. भीमराव आम्बेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में दलितों के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर विशेष समझौता हुआ।

1932ः बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाली पहली महिला बनीं।

1948ः होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

1965ः यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।

1968ः दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल।

1971ः ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

1978ः पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979ः घाना ने संविधान अपनाया।

1990ः पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।

1996ः तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

2003ः फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

2005ः आईएईए ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

2007ः म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़क पर उतरे।

2008ः चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में अहम अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।

2008ः तत्कालीन थल सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में कपिल देव को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।

2009ः भारत के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोजा।

2013ः पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।

जन्म
1856ः हिन्दी खड़ी बोली और भारतेन्दु युग के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र।

1861ः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा।

1950ः पूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ।

1963ः वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी।

1979ः मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर की प्रबंध निदेशक अमीरा शाह।

1940ः भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा।

निधन

1978ः जाने-माने गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी भूपति मोहन सेन।

1992ः भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश सर्व मित्र सीकरी।

1997ः भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश ई. एस. वेंकटरमैय्या।

2004ः भारतीय परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना।

2006ः दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मिनी।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement