एशियाई खेल : पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने जीता स्वर्ण | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

एशियाई खेल : पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने जीता स्वर्ण

Date : 25-Sep-2023

 25HSPO2 एशियाई खेल : पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने जीता स्वर्ण

हांगझू, 25 सितंबर  एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने सोमवार को भारत को पहला स्वर्ण दिला दिया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 1893.7 के संयुक्त स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।



इसके अलावा रुद्राक्ष पाटिल 632.5 के साथ तीसरी रैंक और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 631.6 के साथ 5वीं रैंक के साथ व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। पंवार भी शीर्ष 8 में रहे लेकिन फाइनल में शूटिंग नहीं कर सके क्योंकि एक एनओसी पर केवल दो ही निशानेबाज शूटिंग कर सकते हैं।



इसी के साथ भारत ने 10 मीटर पुरुष राइफल टीम इवेंट में 1893.7 अंकों के साथ विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन (1893.3 अंक) के नाम था, जिसे उसने इस साल की शुरुआत में 19 अगस्त को बाकू विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। कोरिया ने 1890.1 अंकों के साथ रजत और चीन ने 1888.2 अंकों का साथ कांस्य पदक जीता।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement