भाजपा अध्यक्ष ने आडवाणी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना की | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

भाजपा अध्यक्ष ने आडवाणी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना की

Date : 08-Nov-2022

नई दिल्ली, 08 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 95वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनीति के शिखर पुरुष, हमारे मार्गदर्शक, आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र एवं संगठन को समर्पित आपका जीवन हमारे लिए प्रेरणापुंज है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वे आज 95 वर्ष के हो गए। वर्ष 2002 से 2004 के बीच वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उप-प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वर्ष 1998 से 2004 के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं। वर्ष 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement