नांदेड़ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

नांदेड़ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन

Date : 08-Nov-2022

 मुंबई, 08 नवंबर (हि.स.)। नांदेड़ में मंगलवार को सुबह कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता कृष्णकुमार केदारनाथ पांडे (80 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में सेवा दल के प्रदेश महासचिव पांडे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र में नांदेड़ से प्रवेश किया है। आज सुबह सेवा दल के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार पांडे यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे। दिग्विजय सिंह और अन्य नेता उनके साथ चल रहे थे। कुछ मिनटों के बाद वह एक अन्य सहयोगी को झंडा सौंपकर यात्रा में पैदल ही चलने लगे। इसके बाद ही पांडे अचानक गिर गए और उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पांडे को मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस पार्टी के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि यह हम सबके लिए सबसे दुखद क्षण है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा ने सोमवार रात को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। गांधी 15 दिनों में महाराष्ट्र के पांच जिलों में 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों की यात्रा करके 382 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement