उत्तराखंड के चंपावत में भूकंप से हिली धरती | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

उत्तराखंड के चंपावत में भूकंप से हिली धरती

Date : 09-Nov-2022

 चंपावत (उत्तराखंड), 09 नवंबर(हि.स.)। उत्तराखंड के चंपावत जिले में आधीरात बाद 1:57 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 और गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रही। इसका केंद्र पड़ोसी देश नेपाल में रहा।

प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने आपदा परिचालन केंद्र को समूचे जिले से ताजा स्थिति का विवरण मांगा है। फिलहाल जिले में कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/मुकुंद

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement