मध्य प्रदेश में कम नहीं होगा रात का तापमान, चार दिन बाद कड़ाके की ठंड | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

मध्य प्रदेश में कम नहीं होगा रात का तापमान, चार दिन बाद कड़ाके की ठंड

Date : 09-Nov-2022

 भोपाल, 09 नवंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश में चार दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 नवंबर के बाद प्रदेश मौसम बदल जाएगा। पारे में गिरावट होगी। तब तक रात का तापमान बढ़ा हुआ ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज चंबल में हल्की बारिश के आसार हैं। बाकी शहरों में बादल छा सकते हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया है कि पश्चिमी छोर पर पोस्ट मानसून सक्रिय है। वहीं, राजस्थान की तरफ भी चक्रवाती सिस्टम बना है। इसके चलते 12 नवंबर तक रात में तापमान बढ़ा ही रहेगा। इसके बाद तेज ठंड पड़ने के आसार हैं। खासकर रात के तापमान में गिरावट होगी।

उन्होंने कहा कि बुधवार को चंबल के साथ-साथ ग्वालियर, बघेलखंड में बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश का दौर थमने के बाद ठंड बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में नवंबर में अभी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। अभी तीसरा सिस्टम बन रहा है। पाकिस्तान से होते हुए दो सिस्टम गुजर चुके हैं। नया सिस्टम 9 नवंबर से एक्टिव होगा। इसके चार दिन बाद तेज ठंड पड़ने के आसार है।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मयंक


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement