महाराष्ट्र: नांदेड के कापसी चौक से राहुल गांधी ने शुरू की 64वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

महाराष्ट्र: नांदेड के कापसी चौक से राहुल गांधी ने शुरू की 64वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा

Date : 10-Nov-2022

 मुंबई, 10 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सुबह 64वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के लोहा क्षेत्र के कापसी चौक से शुरू की। राहुल गांधी ने यहां मौजूद बड़ी संख्या में लोगों का अभिवादन किया, साथ ही कुछ लोगों से बातचीत भी की। आज की भारत जोड़ो यात्रा नांदेड शहर, देगलूर और अर्धापुर इलाकों से गुजरेगी और शुक्रवार को हिंगोली पहुंचेगी।

राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को 24 किलोमीटर की यात्रा की थी। बुधवार को स्थानीय लोगों से हुई बातचीत के बारे में राहुल गांधी ने बताया कि एक युवा ने उनसे देश में व्यावहारिक शिक्षा की कमी के बारे में बात की, जिसके कारण रोजगार के अवसर नहीं है। एक बच्ची ने उन्हें बताया कि उसके माता-पिता उससे ज्यादा उसके भाई से प्यार करते हैं।

राहुल आज नांदेड में एक रैली को संबोधित करेंगे जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के शामिल होने की संभावना है। आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुप्रिया सुले, जितेन्द्र आव्हाड, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल सहित कई नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे शुक्रवार को यात्रा में शामिल होने वाले हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर

 
 
 
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement