जगन्नाथ आदिवासियों के दारु देवता व पूरे ब्रह्माण्ड के भगवान: राष्ट्पति | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

जगन्नाथ आदिवासियों के दारु देवता व पूरे ब्रह्माण्ड के भगवान: राष्ट्पति

Date : 10-Nov-2022

 भुवनेश्वर, 10 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पुरी में श्रीजगन्नाथ के दर्शन करने के बाद दर्शन पुस्तिका में अपने भावपूर्ण अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने ओडिया भाषा में अपने मन की बात लिखी है ।

उन्होने लिखा, आज श्रीमंदिर में चतुर्धा मुर्ति एवं पार्श्व देव- देवियों का दर्शन कर अपने आप को सौभाग्यवती मान रही हूं ओडिशा के लोगों के परम आराध्य महाप्रभु श्रीजगन्नाथ को प्रणिपात कर मुझे एक विरला व दिव्य अनुभूति हुई है। महाप्रभु आदिवासियों के दारु देवता हैं तथा समग्र विश्व ब्रह्माण्ड के भगवान हैं। मानवता के कल्याण के लिए उनके निकट विनम्र प्रार्थना करती हूं। श्रीजगन्नाथजी के आशीष प्राप्त कर हमारा देश विकास के शीर्ष पर पहुंचे, यही मेरी कामना है।

हिन्दुस्थान समाचार/समन्वय/दधिबल

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement