मालदीव के विदेश मंत्री ने आग की घटना पर जयंशकर से की बात | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

मालदीव के विदेश मंत्री ने आग की घटना पर जयंशकर से की बात

Date : 10-Nov-2022

 नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। मालदीव के विदेश मंत्री ने मालदीव की राजधानी माले में गुरुवार को आग लगने की घटना में भारतीयों नागरिकों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन कर दुख जताया है।

मालदीव के अधिकारियों ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। उच्चायोग प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों तक पहुंच रहा है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माले में आग की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख पहुंचा है। वहां स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी हताहत भारतीयों की जानकारी एकत्र कर पीड़ित परिवारों से संपर्क कर रहे हैं। इस संबंध में विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद का फोन आया और उन्होंने संवेदना व्यक्त की। साथ ही हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया। उच्चायोग इस मामले में मालदीव के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने अभी तक भारतीय की मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है लेकिन जानकारी मिल रही है कि मृतकों में आठ भारतीय थे।

इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि शवों की भारतीय नागरिकों के रूप में पहचान होने तक इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती की कितने भारतीय मारे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मालदीव के माले में बीती रात एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। मालदीव के अधिकारियों ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। भारतीय उच्चायोग प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

 
 
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement