जेकेपीएसआई भर्ती घोटाला: सीबीआई ने सात आरोपितों को किया गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

जेकेपीएसआई भर्ती घोटाला: सीबीआई ने सात आरोपितों को किया गिरफ्तार

Date : 10-Nov-2022

 नई दिल्ली 10 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जेकेपीएसआई भर्ती घोटाले से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई और निजी व्यक्तियों सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जम्मू में इन संदिग्धों से पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने भर्ती घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को जम्मू, पठानकोट, रेवाड़ी और करनाल में सात जगहों पर तलाशी ली थी।

जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपितों ने अपने रिश्तेदारों सहित अन्य लोगों के साथ साजिश में कथित तौर पर प्रश्न पत्र लीक किया। लीक हुए प्रश्न पत्र की बिक्री के लिए उम्मीदवारों से आग्रह किया, लगभग बीस लाख की भारी नकदी प्राप्त की और उसे विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया। पूर्व में गिरफ्तार किए गए 13 आरोपितों में से 09 वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं और 04 पुलिस हिरासत में हैं।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने जम्मू कश्मीर सरकार की सिफारिश पर तीन अगस्त को मामले में जांच अपने हाथ में ली थी। उसने इससे पहले मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह मामला जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से संबंधित है जिसके माध्यम से उप-निरीक्षकों के 1,200 पदों को भरा जाना था।

हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

 
 
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement