जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने कई दूसरे आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने कई दूसरे आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

Date : 11-Nov-2022

 शोपियां 11 नवंबर (हि.स.)। शोपियां जिले के कापरेन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक एक आतंकी को मार गिराया है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिससे सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

एडीजीपी कश्मीर ने इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि मारा गया आतंकी कामरान भाई कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित था। यह कुलगाम-शोपियां इलाके में सक्रिय था।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को शोपियां के कापरेन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने साथ मिलकर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

 
 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement