अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का 25 देशों के लोग कर बेसब्री के साथ इंतजार | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का 25 देशों के लोग कर बेसब्री के साथ इंतजार

Date : 12-Nov-2022

 कुरुक्षेत्र, 11 नवंबर (हि.स.) । अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का भारत सहित 25 देशों के लोग बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे है। इस महोत्सव के हर क्षण को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की तरफ से इंटरनेशनलगीतामहोत्सव.इन वेबसाइट तैयार की है।

इस वेबसाइट पर गीता क्विज और पोस्टर आदि प्रचार सामग्री को अपलोड कर दिया गया है। इस साइट के पेज पर लगभग 50 हजार से ज्यादा लोगों ने विजिट भी किया है और लगभग 4 लाख हिटस भी दर्ज किए गए है। अहम पहलू यह है कि गीता महोत्सव के फेसबुक पेज पर 1 लाख 25 हजार 504 और इंस्टाग्राम पर 1 लाख 19 हजार 773 लोग जुड़ चुके है।

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर वेबसाइट, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल साइटस प्लेटफार्म तैयार किए गए है। इस वेबसाइट और अन्य सोशल साइट प्लेटफार्म के माध्यमों से देश-दुनिया के अधिक से अधिक लोगों को महोत्सव के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव आमजन मानस का महोत्सव है, इसलिए इस महोत्सव के साथ लाखों-करोड़ों लोगों को जोडऩे का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।

इस आधुनिक दौर में सोशल साइट्स के माध्यम से तमाम अपडेट पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसलिए प्रशासन ने इस प्लेटफार्म के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तमाम कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत प्रशासन ने इंटरनेशनलगीतामहोत्सव.इन वेबसाइट, फेसबुक, टविटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल प्लेटफार्म का प्रयोग करने का मन बनाया है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की फेसबुक के साथ लगभग 1 लाख 25 हजार, इंस्टाग्राम के साथ लगभग 1 लाख 19 हजार लोग जुड़ चुके है, जबकि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की वेबसाइट के साथ भी 50 हजार से ज्यादा लोगों ने विजिट करके लगभग 4 हजार हिटस भी किए है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 34187 लोगों ने पेज पर विजिट करके 3 लाख 6 हजार 49 हिटस किए है, जबकि यूनाइटेड स्टेट अमेरिका के 5481 लोगों ने पेज पर विजिट करके 57167 हिटस किए है।

इसी तरह कनाडा के 1247 लोगों ने पेज पर विजिट करके 14165 हिटस किए है। इन देशों के अलावा, पौलेंड, रशियन फेडरेशन, चाईना, आस्ट्रेलिया, मोरक्को, जापान, ग्रेट ब्रिटेन, फिलिपीन, जर्मनी, यूक्रेन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, फ्रांस, हांगकांग, स्वेडन, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, नीदरलैंड, आयरलैंड, लटाविया, जार्जिया आदि देशों के लोगों ने भी वेबसाइट और अन्य सोशल प्लेटफार्म पर विजिट किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ जरनैल

 
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement