प्रधानमंत्री ने गणितज्ञ आरएल कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त किया | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

प्रधानमंत्री ने गणितज्ञ आरएल कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त किया

Date : 12-Nov-2022

 नई दिल्ली, 12 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणितज्ञ और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित आरएल कश्यप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, “श्री आरएल कश्यप एक बहुमुखी प्रतिभासंपन्न व्यक्ति और महान विद्वान थे। उन्हें गणित और विज्ञान का समृद्ध ज्ञान था। उन्हें भारतीय संस्कृति पर बहुत गर्व था और उन्होंने वैदिक अध्ययन में भी विद्वत्ता हासिल की। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना।”

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement