दिल्ली में आज से प्रगति मैदान में 41वें ट्रेड फेयर की होगी शुरुआत, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

दिल्ली में आज से प्रगति मैदान में 41वें ट्रेड फेयर की होगी शुरुआत, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे उद्घाटन

Date : 14-Nov-2022

 नई दिल्ली 14 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से ट्रेड फेयर का आगाज शुरु हो गया है। शाम चार बजे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 41वें ट्रेड फेयर का उद्घाटन करेंगे। यह मेला आज से लेकर 27 नवंबर तक चलेगा। इंडिया ट्रेड प्रोमोशन आर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) के तत्वावधान में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है।

इस बार ट्रेड फेयर की थीम ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘लोकल टू ग्लोबल है’। शुरू के चार दिन बिजनेस क्लास के लिए होंगे और इसके बाद आम जनता के लिए यह मेला खोला जाएगा। इस बार ट्रेड फेयर का आयोजन 73 हजार वर्ग मीटर में किया जा रहा है। जिसमें करीब 2500 प्रतिभागी भाग लेंगे। ट्रेड फेयर में करीब 29 राज्य व सभी 8 केंद्रशासित प्रदेश भाग लेंगे। वहीं इस मेले में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, टर्की, यूएई व यूके भाग लेंगे।

ट्रेड फेयर में इस वर्ष फोकस स्टेट यूपी व केरल को बनाया गया है। जबकि साथी राज्य इस वर्ष तीन होंगे। जिनमें बिहार, झारखंड व महाराष्ट्र को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक थीम पवेलियन भी बनाया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री के सपनों को साकार होते संभावनाओं को दर्शाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस बार ट्रेड फेयर की टिकट के लिए दो मेट्रो स्टेशन की संख्या में इजाफा किया गया है, जिसमें ग्रे लाइन पर ढांसा बस स्टैंड व एयरपोर्ट लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

 
 
 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement