राष्ट्रपति मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु जाएंगी | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

राष्ट्रपति मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु जाएंगी

Date : 15-Nov-2022

 - मध्य प्रदेश के शहडोल में एक जनजातीय समागम को भी करेंगी संबोधित

नई दिल्ली, 14 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को 19वीं सदी के स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड के उलिहातु गांव का दौरा करेंगी। इसके बाद मध्य प्रदेश के शहडोल में एक जनजातीय समागम को भी संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल (15 नवंबर) भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड के उलिहातु गांव का दौरा करेंगी और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष अपना सम्मान व्यक्त करेंगी।

उसी दिन, वह मध्य प्रदेश के शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक जनजातीय समागम को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति शाम को राजभवन, भोपाल में उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी और वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय रक्षा और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालयों की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी।

राष्ट्रपति 16 नवंबर को दिल्ली लौटने से पहले भोपाल में एक महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगी और उसे संबोधित करेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement