बेमेतरा में MLA फेलोशिप प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बेमेतरा में MLA फेलोशिप प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान

Date : 07-Aug-2025

बेमेतरा जिले में नि:शुल्क कोचिंग संस्थान "श्री राम एकेडमी" के तत्वावधान में एवं विधायक दीपेश साहू की पहल पर MLA फेलोशिप प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह फेलोशिप प्रोग्राम युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के तहत जिले के मूल निवासियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसकी पंजीयन प्रक्रिया 11 अगस्त से प्रारंभ होगी।

फेलोशिप के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे:

  • प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹1 लाख,

  • द्वितीय को ₹51 हजार,

  • तृतीय स्थान पर आने वाले को ₹31 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा, टॉप 10, टॉप 100 और टॉप 200 प्रतिभागियों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा उन्हें शैक्षणिक भ्रमण का अवसर भी मिलेगा।

विधायक दीपेश साहू ने यह भी बताया कि नौ महीने पहले युवाओं के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से नि:शुल्क कोचिंग संस्थान की शुरुआत की गई थी, जो आज सफलता की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने गर्वपूर्वक बताया कि एकेडमी के दो छात्रों ने पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के प्री-डीएड एवं प्री-बीएड प्रवेश परीक्षा में तीसरा और पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

संस्थान में अध्ययनरत छात्रों ने विधायक साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल खासतौर पर उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित हो रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और शासकीय सेवाओं में जाना चाहते हैं।

मीडिया प्रतिनिधियों ने भी इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement