उप राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया आज से होगी शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उप राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया आज से होगी शुरू

Date : 07-Aug-2025

नई दिल्ली, 7 अगस्त। उप राष्ट्रपति पद के लिए गुरुवार 7 अगस्त से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो रही है। आज उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 9 सितंबर को इसके लिए मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थगत कारणों से अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज थीं।

उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए 7 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 अगस्त को नाम निर्देशन करने की अंतिम तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 25 अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 9 सितंबर को चुनाव होगा। जिसमें राज्यसभा के 233 सदस्य, 12 राज्यसभा के नामित सदस्य और 543 लोकसभा के सदस्य मतदान करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement