इतिहास के पन्नों में 27 अगस्त : गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना - सिख इतिहास का गौरवशाली अध्याय | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 27 अगस्त : गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना - सिख इतिहास का गौरवशाली अध्याय

Date : 26-Aug-2025

27 अगस्त का दिन सिख इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 27 अगस्त 1604 को अमृतसर के हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी। यह दिन सिखों के लिए आस्था, श्रद्धा और इतिहास का प्रतीक है। गुरु ग्रंथ साहिब केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाला जीवन दर्शन है।

गुरु अर्जन देव जी के मार्गदर्शन में इस ग्रंथ का संकलन हुआ और इसमें सिख गुरुओं के उपदेशों के साथ-साथ संतों और सूफियों की वाणी भी शामिल है। यह ग्रंथ मानवता के कल्याण का अद्भुत संदेशवाहक है और सिख धर्म में इसे सद्गुरु का दर्जा प्राप्त है।

अन्य अहम घटनाएंः

1781 - हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1859 - एडविन एल. ड्रेक ने पेंसिलवेनिया में विश्व का पहला तेल कुआं खोदा था, जिससे औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा मिला।

1870 - भारत में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई, जो देश का पहला मजदूर संगठन था।

1939 - जर्मनी से जेट ईंधन पर आधारित विश्व के पहले विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1950 - ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने पहली बार सीधे प्रसारण का टेलीविजन से प्रसारण किया।

1976 - भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।

1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।

1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।

1990 - वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

1991 - मालदोवा ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1999 - भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

1999 - सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।

2003 - मंगल ग्रह लगभग 60,000 वर्षों के अंतराल के बाद पृथ्वी के सबसे करीब था।

2008 - झारखण्ड मुक्तिमोर्चा के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

2018 - भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

जन्मः

1907 - सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन - पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज।

1957 - एन.वी. रमण - भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश।

1993 - सी.ए. भवानी देवी - भारतीय महिला तलवारबाज।

निधनः

1963 - इनायतुल्लाह खान मशरिकी - खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।

1976 - मुकेश - भारतीय पार्श्वगायक।

1979 - लॉर्ड माउंटबेटन - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय।

1982 - आनंदमयी मां - भारत की एक अति प्रसिद्ध संत।

2006 - ऋषिकेश मुखर्जी - भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।

2010 - रवीन्द्र केलकर - कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ।

महत्वपूर्ण दिवस और अवसरः

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement